शनिवार को डीजीपी डीएम अवस्थी बघेरा पहुंचे। यहां स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के कैंप में जवानों से उन्होंने मुलाकात की। राज्य की पुलिस ने स्पंदन कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत अफसर जवानों से मुलाकात कर उनसे काम और पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें करते हैं। उनकी जरुरतों को समझा जा रहा है ताकि हर मुमकिन मदद की जा सके। यह एक तरह का मनोवैज्ञानिक अभियान है।
एसटीएफ के कैंप में डीजीपी ने जवानों के ट्रेनिंग और हथियारों का जायजा लिया। कैंप में मौजूद अफसरों ने उन्हें कई तरह की जानकारियों दी। इस कैंप में नक्सल ऑपरेशंस में किस तरह से दुश्मन का सामना करना है जवानों को यह सिखाया जाता है। डीजीपी की मौजूदगी में जवानों ने रॉक क्लाइंबिंग, 4 मंजिला इमारत से रस्सी के सहारे नीचे आना, कमरों से बंधकों को छुड़ाना जैसे एक्शन की झलक भी दिखाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chhattisgarh-dgp-dm-awasthi-meets-special-task-force-stf-commandos-in-bhilai-127476897.html
एक टिप्पणी भेजें