रेलवे नहीं हटाएगा 110 बोगियों में बने 880 आइसोलेशन वार्ड

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण रेलवे ने इमरजेंसी के लिए 110 बोगियों में 880 अाइसोलेशन वार्डों को फिर अपडेट कर दिया है। शासन ने अब तक रेलवे से इनकी मांग नहीं की है। ऐसी चर्चा भी है कि रेलवे इन्हें हटा सकता है, लेकिन रेल अफसरों ने कहा कि कभी भी जरूरत पड़ सकती है, इसलिए अभी बोगियों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील करने के लिए किए गए इंतजाम हटाए नहीं जाएंगे।
रेलवे ने आइसोलेशन वार्ड दुर्ग और बिलासपुर के कोचिंग डिपो में बनाकर तैयार रखे हैं। हर बोगी में 8 वार्ड हैं, जिनमें एक-एक मरीज भर्ती किया जा सकता है। हर बोगी में डाक्टर केबिन के साथ-साथ दवाइयां रखने के लिए अलग जगह निकाली गई है। 6 या 4 बर्थ वाले हर कूपे में 1 मरीज के लिए बेड रहेगा, बाकी सीटें उठी रहेंगी। अफसरों ने बताया कि 440 आइसोलेशन वार्ड बनाने में रेल प्रशासन को करीब 18 लाख रुपए खर्च करने पड़े हैं। गौरतलब है कि रायपुर के साथ साथ देश के कई मंडल व जोन में ऐसे वार्ड बनाकर तैयार कर लिए गए हैं। अफसरों के मुताबिक डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में खारुन विहार इंस्टीट्यूट में 60 बेड का आइसोलेशन सेंटर भी तैयार है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/railways-will-not-remove-880-isolation-wards-in-110-bogies-127622869.html

Post a Comment

और नया पुराने