नर्सिंग स्टूडेंट्स के लिए अवसर; रायपुर स्मार्ट सिटी ने मांगे आवेदन, हर माह मिलेगा 11 हजार से ज्यादा स्टाइपेंड

कोरोना संक्रमण के चलते एक ओर जहां लोगों के रोजगार छिने हैं, वहीं यह अवसर भी लेकर आया है। भारत सरकार की ट्यूलिप इंटर्नशिप कार्यकम के तहत रायपुर स्मार्ट सिटी ने नर्सिंग स्टूडेंट्स से इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। इंटर्नशिव के दौरान स्टूडेंट्स को हर माह 11330 हजार रुपए का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

नगर निगम सीमा क्षेत्र में लगेगी ड्यूटी
चयनित स्टूडेंट्स की ड्यूटी नगर निगम सीमा क्षेत्र में ही स्वाब टेस्ट के सैंपल कलेक्शन व कोविड अस्पताल संचालन में लगाई जा सकती है। जीएनएम, एएनएम और एमपीडब्ल्यू पास प्रशिक्षित युवा इसके लिए ऑनलाइन ‘ट्यूलिप’ पोर्टल के लिंक https://ift.tt/3cwJ8ua पर जाकर कर आवेदन कर सकते हैं।

इस तरह से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
पोर्टल के लिंक पर ‘रजिस्टर’ क्लिक करना है। विकल्पों में अपनी श्रेणी का चयन कर संस्थान का नाम, नामांकन संख्या, नाम, ईमेल आईडी जैसे विवरण भरकर रजिस्टर करेंगे। सत्यापन के लिए ईमेल पर लिंक भेजा जाएगा। फिर दस्तावेज अपलोड करना है। अधिक जानकारी के लिए 7970003285 या ईमेल ceo.rscl@gmail.com संपर्क कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/raipur-smart-city-tulip-internship-2020-latest-news-update-aicte-internship-opportunity-for-nursing-students-complete-details-127661095.html

Post a Comment

और नया पुराने