सरिया में शनिवार को फिर 12 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया। इसके पूर्व शुक्रवार को 18 लोगों का पॉजिटिव रिपोर्ट आया था। सरिया में अब तक कुल 42 कोरोना मरीज हो गये, जिसमें 08 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इससे सरिया क्षेत्र में हड़कम्प देखा जा रहा है। शनिवार को मिले 12 कोरोना मरीजों में से 4 सरिया काला रोड स्थित एक नीजी क्लीनिक के स्वास्थ्य कर्मी हैं।
जबकि 8 अन्य लोग भी उसी के अगल बगल रहने वाले लोग हैं। मामले की पुष्टि के बाद प्रशासन द्वारा पॉजिटिव क्षेत्रों को सील कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम रामकुमार मंडल ने पत्र जारी करते हुए उक्त लोगों के संपर्क में आने वालों का जांच करवाने का आग्रह किया है। एसडीपीओ ने लोगों से सावधानी बरतने तथा नियमों का पालन करने को कहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/sariya/news/corona-found-12-positives-in-sariya-8-out-of-42-have-been-cured-127576592.html
एक टिप्पणी भेजें