13 साल की बच्ची दुष्कर्म की वजह से गर्भवती हुई तो घर में किया कैद, कवर्धा पुलिस ने दो घंटे में छुड़ाया आरोपी के चंगुल से

जिले में दो महीने पहले 13 साल की बच्ची का दुष्कर्म हुआ था। बच्ची को डरा धमकाकर आरोपी इस गुनाह को छुपाने में कामयाब रहा। मगर बच्ची अब गर्भवती हो गई। आरोपी ने शादी की बातों में बच्ची को उलझाया और अपने घर ले जाकर कैद कर लिया। काफी खोजबीन के बाद भी जब परिजन को लड़की का पता नहीं चला तो थाने पहुंचकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजन के शक के आधार पर लोहारा थाना पुलिस ने शनिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में युवक ने सारी बात बताई। 22 साल का आरोपी मुकेश लोहारा का रहने वाला है। 4 अगस्त को वह बच्ची को अपने साथ लेकर आया था। तब से बच्ची इसी के पास थी। 7 अगस्त को बच्ची के घरवालों ने पुलिस को जानकारी दी और यह मामला खुला। दो घंटे के भीतर परिजन के शक के आधार पर टीआई अनिल शर्मा व उनकी टीम ने आरोपी मुकेश के घर में दबिश दी । इस दौरान बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया गया। शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद युवक को रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस को जानकारी मिली है कि प्रेम प्रसंग के झांसे में बच्ची को लेकर युवक ने घटना को अंजाम दिया। बच्ची को मेडिकल सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। सिंबॉलिक तस्वीर


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/13-year-old-girl-pregnant-after-rape-in-chhattisgarh-kawardha-127597690.html

Post a Comment

और नया पुराने