पुलिस कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर 13 साल बड़ी महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म के आरोप में कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोपी कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर अपने से 13 साल बड़ी महिला से दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपी कांस्टेबल ने उसे झांसा देकर लाखों रुपए भी ऐंठ लिए हैं। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोटा क्षेत्र के ग्राम सेमरा चपोरा निवासी 24 साल का कांस्टेबल भूपेंद्र साहू 17वीं बटालियन कबीरधाम में पदस्थ है। उसकी मोबाइल कॉल के जरिए साल 2017 में नवापरा निवासी 37 साल की महिला से परिचय हो गया। इसके बाद दोनों के बीच अक्सर ही बातचीत होने लगी और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

शादी की बात पर पहले टालता रहा, फिर इनकार किया

महिला का आरोप है कि इस दौरान कांस्टेबल ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। वह जब भी शादी की बात करती तो टाल जाता। अब शादी से ही इनकार कर रहा है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कांस्टेबल उससे घर बनवाने और खर्च के नाम पर 10 से 12 लाख रुपए ऐंठ चुका है। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
त्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म के आरोप में कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोपी कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर अपने से 13 साल बड़ी महिला से दुष्कर्म किया।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/police-constable-raped-woman-in-chhattisgarh-bilaspur-by-pretending-to-be-married-arrested-127630548.html

Post a Comment

और नया पुराने