बेकाबू ट्रक ने 17 साल की लड़की को रौंदा, ग्रामीणों ने गाड़ी में लगाई आग ड्राइवर और हेल्पर को पीटा

घरघोड़ा थाना इलाके में बेकाबू ट्रक की चपेट आने की वजह से एक युवती की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ से ट्रक को रोका। ड्राइवर और हेल्पर को गाड़ी से बाहर निकालकर पीटा। ट्रक में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को हटाकर पिटाई से घायल ड्राइवर और हेल्पर को अस्पताल भिजवाया। जब पुलिस पहुंची तब तक ट्रक में लोगों ने आग लगा दी थी।


पुलिस और फायर टीम ने आग को बुझाया। शुरूआती जांच के बाद हादसे में मारी गई युवती के शव को
परिजनों को सौंप दिया। 17 साल की क्रांति राठिया नाम की युवती बैंक से अपने गांव भेंड्रा लौट रही थी तभी पीछे से आ रही ट्रक से उसे टक्कर मार दी। यह ट्रक रांची से रायपुर के लिए रवाना हुआ था। पुलिस ले ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। हंगामा करने वाले ग्रामीणों पर भी केस दर्ज करने की तैयारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जहां हादसा हुआ वहां के लोगों ने ट्रक को जला दिया। तस्वीर रायगढ़ के घरघोड़ा की है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/gharghoda-police-station-area-of-raigarh-truck-crushed-a-17-year-old-girl-raigarh-police-127623589.html

Post a Comment

और नया पुराने