20 अगस्त को  हर जिले में कांग्रेस दफ्तर का शिलान्यास, न्याय योजना की दूसरी किश्त का भुगतान किसानों को करेंगे सोनिया गांधी और राहुल

बुधवार 20 अगस्त का दिन छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ा दिन होगा। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की दूसरी किस्त के रुप में 19 लाख किसानों को 15 सौ करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इस दिन प्रदेश के सभी जिलों में बनने वाले कांग्रेस दफ्तर (राजीव भवन ) का शिलान्यास होगा। मंत्री रविंद्र चौबे ने इस बैठक के बारे में बताया कि इन दोनों ही कार्यक्रमों में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी जुडेंगे।


रायपुर समेत प्रदेश के 22 जिलों में कांग्रेस भवन का शिलान्यास होगा। रायपुर के कांग्रेस भवन को लेकर कहा गया है कि जिला कांग्रेस के पुराने ऐतिहासिक स्वरुप को यथावत रखा जाएगा। इसके साथ ही दो माले का भवन तैयार किया जाएगा। इसमें पांच कमरे होंगे जिसमें शहर और जिला कांग्रेस अध्यक्षों के अलावा युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारी बैठेंगे। इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर पर ही तीन सौ लोगों की कैपिसिटी वाला एक हाल बनाया जाएगा। प्रथम तल पर दो कांफ्रेंस हाल बनाए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर रायपुर की है। बैठक में बाद मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि धान खरीदी को लेकर भी इस दौरान चर्चा की है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/foundation-stone-of-the-congress-office-in-every-district-in-chhattisgarh-on-august-20-sonia-gandhi-and-rahul-will-give-second-installment-of-nyay-yojna-to-farmers-127623601.html

Post a Comment

और नया पुराने