कई इलाकों में बरसा पानी, अगले 24 घंटे बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी कर दिया है

मौसम विभाग ने आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी और शहर के कई इलाकों में आज जोरदार बारिश हुई हालांकि कहीं-कहीं कम बारिश होने की सूचना मिली है। लेकिन अभी 24 घंटे का अलर्ट मौसम विभाग ने और जारी कर दिया है यानी बुधवार को भी बारिश होने की संभावना है।
मंगलवार को सुबह मौसम सामान्य था। हालांकि 1 दिन पहले 15.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी जबकि दिन भर में 0.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं दोपहर में तेज धूप भी निकली और अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक था। सुबह 92 फीसदी आर्द्रता रिकॉर्ड की गई जबकि शाम को 90 फीसदी थी जो कि प्रदेश में सबसे ज्यादा थी। वहीं शाम को 4:30 बजे आसमान को काले बादलों ने घेर लिया और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब 4:45 बजे उसलापुर,मंगला, कुदुदंड, मंगला चौक के साथ ही देवरीखुर्द और सरकंडा के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक तेज बारिश होती रही लेकिन इसके बाद यह बंद हो गई और मौसम खुल गया। शाम को मौसम विभाग में 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसका अर्थ यह निकाला जा रहा है कि जिस इलाके में मौसम विज्ञान केंद्र है वहां उस समय तक तेज बारिश नहीं हुई थी। बता दें कि बिलासपुर में मौसम विज्ञान केंद्र बहतराई में स्थित है और वहां रोजाना सुबह 8:30 बजे और शाम को 5:30 बजे वर्षा मापी यंत्र से बारिश रिकॉर्ड की जाती है। मौसम विभाग के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट पर स्थित है। 5 अगस्त को हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के दक्षिणी भाग में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/rain-in-many-areas-alert-for-next-24-hours-of-rain-127585703.html

Post a Comment

और नया पुराने