भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कांग्रेस के 22 जिला कार्यालयों का करते हुए 6 जिला भवनों के नवीनीकरण कार्य शुरु किया। इन भवनों को राजीव भवन के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी राजीव भवन के दफ्तर आम आदमी के लिये खुले रहने चाहिए। इस दौरान राहुल ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किये जा रहे कामों की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार गरीबों, किसानों को केंद्र में रखकर योजनाएं बना रही है। उन्होंने मोदी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि नोट बंदी से गरीब और मध्यम वर्ग पर प्रहार किया। वे बड़े उद्योगपतियों के हितों का ध्यान रखते हैं। जीएसटी ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से हमने प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन बनाया था अब उनके ही सहयोग से जिला कांग्रेस के भवनों को भी बनायेंगे। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आने वाले सभी चुनाव हम नये राजीव भवनों से लड़ेंगे। पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने आभार प्रदर्शन किया। इस दौरान पीएल पुनिया, मोतीलाल वोरा,सांसद छाया वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा,रामगोपाल अग्रवाल, गिरीश देवांगन, रवि घोष, चंद्रशेखर शुक्ला, शैलेष नितिन त्रिवेदी, राजेंद्र तिवारी करूणा शुक्ला, किरणमयी नायक,महेन्द्र छाबड़ा, दीपक कुमार दुबे, रमेश वर्ल्यानी, सुशील आनंद शुक्ला, आरपी सिंह, विकास तिवारी, पूर्णचंद पाढ़ी, अरूण ताम्रकार, आकाश शर्मा, जयवर्धन बिस्सा, इम्तियाज हैदर,एमआर निषाद आदि शामिल थे।
रायपुर कांग्रेस भवन का होगा नवीनीकरण
शहर कांग्रेस के पुराने भवन को यथावत रखते हुए दोमंजिला बनाया जाएगा। शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने बताया कि विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू ने नारियल फोड़ा। विधायक विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, अनीता शर्मा, मेयर एजाज ढेबर, प्रमोद दुबे, उधोराम वर्मा, डोमेश्वरी वर्मा, मो. असलम, प्रतिमा चंद्राकर, राजेन्द्र साहु, माखन कुर्रे, प्रमोद चौबे, सुरेश ठाकुर, रियाज अहमद, ज्ञानेश शर्मा, सतनाम पनाग, बंशी कन्नौजे आदि मौजूद थे।
युवा कांग्रेस ने एक लाख पौधे बांटे
युवा कांग्रेस ने प्रदेश में 1 लाख से अधिक पौधे बांटे और लगाए। राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने बताया कि सभी जिलाें, विधानसभाओं और पंचायत स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पूर्णचन्द्र कोको पाढ़ी के नेतृत्व में 3 स्थानों पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर अशरफ हुसैन, मिलिंद गौतम, आकाशदीप शर्मा, राजेश स्वामी, आशीष अवस्थी, भास्कर दुबे, चीनु पांडे, मो सिद्दीक, अंकिता दुबे, फहीम, अभिजीत तिवारी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/rahul-said-not-only-rajiv-bhavan-workers-be-open-24-hours-for-people-127636570.html
एक टिप्पणी भेजें