3 लाख गाड़ियों का ब्योरा मोबाइल नंबर से होगा लिंक, एक क्लिक पर मिल जाएगी मालिक की पूरी जानकारी

प्रमोद साहू | राजधानी में 3 लाख से ज्यादा गाड़ियों की जानकारी अपडेट नहीं है। गाड़ी के कागजात के साथ मोबाइल नंबर भी लिंक नहीं है। रायपुर पुलिस अब इसके लिए गाड़ियों को सड़कों पर रोककर वाहनचालक से ब्योरा लेगी और मोबाइल नंबर अपडेट किया जाएगा। यही नहीं, अब परिवहन विभाग की वेबसाइट में जाकर भी मोबाइल से जानकारी अपडेट करने की सुविधा दे दी गई है। इसका फायदा यह होगा कि चोरी, लूट या हादसे में गाड़ी के मालिक के बारे में पूरी जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी।
डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि 2016 के पहले की गाड़ियां संबंधित मालिक के मोबाइल नंबर से लिंक नहीं हैं। कई गाड़ियों का डेटा भी अपडेट नहीं है। अगर यह ब्योरा मोबाइल नंबर से लिंक हो तो एक क्लिक में पूरी जानकारी मिल जाएगी। यह दिक्कत तब आती है, जब हादसे होते हैं और गाड़ियों के मालिक को ढूंढने में परेशानी खड़ी हो जाती है। दरअसल पहले गाड़ियों के डेटा में मालिक का मोबाइल नंबर लिखने का सिस्टम नहीं था, जिसे अब अनिवार्य किया गया है।
बदमाश भी ऐसे ही फंसेंगे : अगर वाहन की जानकारी मोबाइल से लिंक रहे तो उसके नंबर से बदमाशों तक पहुंच सकते हैं। यही नहीं, मोबाइल लिंक से उनके बैंक खाते और अन्य जानकारियां भी निकल जाएंगी क्योंकि बैंक खातों से लेकर पैन कार्ड तक मोबाइल नंबर से लिंक है। इसलिए पुरानी गाड़ी की जानकारी मोबाइल से लिंक करवाई जाएगी।
सड़क पर भी अपडेशन : राजधानी के 54 से ज्यादा चौक-चौराहों पर पुलिस जल्दी ही गाड़ियों को रोकर जानकारी अपडेट करने का काम शुरू करेगी। हर गाड़ी के नंबर को आरटीओ की साइट में चेक किया जाएगा। जिन गाड़ियों की जानकारी मोबाइल से लिंक नहीं हाेगी, उन्हें अपडेट करवाया जाएगा। यह पुलिस नहीं करेगी, बल्कि गाड़ी के मालिक से वहीं खुद अपडेट करवाया जाएगा।

अपने मोबाइल से ही नंबर लिंक करना भी आसान
गूगल में जाकर parivahan सर्च करें, या https://ift.tt/2tqZYcI टाइप करें। इस वेबसाइट को खोलने पर online services का ऑप्शन आएगा। उसमें जाकर vehicle related services विकल्प को क्लिक करें। उसमें दो विकल्प आएंगे, जिसमें से other state विकल्प को क्लिक करें। उसमें update mobile number का विकल्प आएगा। उसे क्लिक करें और मांगी गई जानकारी अपलोड कर दें। आखिरी में आधार से लिंक मोबाइल नंबर दें। इससे जानकारी अपडेट हो जाएगी। यह भारत सरकार के परिवहन मंत्रालय की साइट से लिंक है, अर्थात इससे कहीं भी बैठक किसी भी गाड़ी की जानकारी निकाली जा सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/details-of-3-lakh-trains-will-be-linked-to-mobile-number-127605719.html

Post a Comment

और नया पुराने