दंतेवाड़ा में मिले 3 आईईडी विस्फोटक, शहीदी सप्ताह के आखिरी दिन जवानों को निशाना बनाने की कोशिश

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने एक बार फिर जवानों को निशाना बनाने की कोशिश की। शहीदी सप्ताह के अंतिम दिन मंगलवार को जवानों ने तीन आईईडी विस्फोटक बरामद किए हैं। समय रहते इन्हें डिफ्यूज कर दिया गया है। नक्सली आखिरी दिन बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। घटना किरंदुल थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, किरंदुल थाने और डीआरजी को सूचना मिली कि हिरोली-पिरनार के रास्ते में नक्सलियों ने विस्फोटक लगा रखा है। इस पर जवानों ने सर्चिंग शुरू की और मौके से तीन आईईडी विस्फोटक बरामद किए। इसमें 10 किलो की एक कमांड आईईडी और 3-3 किलो के दो प्रेशर आईईडी शामिल हैं।

एक दिन पहले हुई थी मुठभेड़
नक्सलियों ने इस विस्फोटक को जोड़ने के लिए 50 मीटर लंबा तार बिछा रखा था। इससे पहले सोमवार को भी गश्त के दौरान टेटम के जंगलों में पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी। हालांकि जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग गए थे। इसके बाद से ही सतर्कता बरती जा रही थी। यह कार्रवाई इंटेलीजेंस से मिले इनपुट के आधार पर की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने एक बार फिर जवानों को निशाना बनाने की कोशिश की। शहीदी सप्ताह के अंतिम दिन मंगलवार को जवानों ने तीन आईईडी विस्फोटक बरामद किए हैं।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/maoist-martyrs-week-3-explosives-found-in-chhattisgarh-dantewada-127583636.html

Post a Comment

और नया पुराने