छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार तड़के सड़क हादसे में स्काॅर्पियो सवार चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें से तीन लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसा सामने से आ रहे ट्रेलर की टक्कर के चलते हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक, बिहार से झारखंड के (जेएच 10बी 9432) नंबर की स्काॅर्पियो में सवार होकर 7 लोग कोरबा आ रहे थे। इसी दौरान मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम परला में एनएच-130 पर सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे सामने से आ रहे ट्रेलर से स्काॅर्पियो जा भिड़ी। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्काॅर्पियो के परखच्चे उड़ गए। वहीं, ट्रेलर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
घायल बच्चों को उपरोड़ा के अस्पताल भेजा गया
सुबह हादसा होते देखा ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मशक्कत के बाद स्काॅर्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका। तब तक चालक समेत चार लोग दम तोड़ चुके थे। गाड़ी में तीन बच्चे बुरी तरह से घायल मिले। इन बच्चों को उपरोड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में मारे गए लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है।
रिश्तेदार के निधन में शामिल होने आ रहे थे सभी
बताया जा रहा है कि कोरबा के गोकुल नगर निवासी अरुण शर्मा का निधन हो गया था। उनके यहां शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किराए पर स्कॉर्पियो लेकर रिश्तेदार यहां आ रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद से अरुण शर्मा के परिवार से लोग घटनास्थल पहुंचे। आशंका जताई जा रही है कि झपकी आने के चलते हादसा हुआ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/4-person-killed-and-3-children-condition-critical-as-scorpio-truck-trailer-road-accident-today-in-chhattisgarh-korba-127580286.html
एक टिप्पणी भेजें