राज्य की कला-संस्कृति और पर्यटन काे बढ़ावा देने के मकसद से 50 छत्तीसगढ़ी कलाकार, निर्माता-निर्देशक और सिंगर एक छत्तीसढ़ी साॅन्ग में एक्टिंग करते नजर आएंगे। इस गीत के बाेल हैं - हमन पढ़बो छत्तीसगढ़िया, हमन लिखबो छत्तीसगढ़िया, हमन गाबो छत्तीसगढ़िया....। गीत में राज्य के प्रमुख मंदिराें, लाेकनृत्य, तीज-त्याेहार, पर्यटन स्थलाें, भाषा, नदियाें, पहाड़ाें, गुफाओं और खान-पान का जिक्र है। 4 मिनट 30 सेकंड के वीडियो की 75 प्रतिशत शूटिंग पूरी हाे चुकी है। काेराेना संक्रमण से बचने के लिए जारी की गई गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए साेमवार और मंगलवार काे नया रायपुर स्थित सेंट्रल पार्क और पुरखौती मुक्तांगन में गाने की शूटिंग की गई। गीत में राज्य की पहचान माने जाने वाले सिरपुर, भाेरमदेव, जतमई-घटारानी, सीताबेंगरा गुफा, बस्तर और मैनपाट की खूबसूरती नजर आएगी। गीत में कर्मा, सुआ, ददरिया और राउत नाचा जैसे लाेकनृत्य भी झलक भी दिखेगी। निर्माता राॅकी दासवानी ने बताया, ये गीत तैयार करने के लिए पिछले एक साल से मेहनत कर रहे हैं। इसे राज्य स्थापना दिवस पर 1 नवंबर काे लाॅन्च किया जाएगा।
टाइम स्लाॅट देकर कलाकाराें काे बुलाया लाेकेशन हर कलाकार का कराया गया है कोरोना इंश्योरेंस
शूटिंग के दाैरान काेविड गाइडलाइंस फाॅलाे की गई। रॉकी दासवानी ने बताया, टाइम स्लाॅट देकर कलाकाराें काे अलग-अलग समय पर लाेकेशन बुलाया। साेशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। जिस सीन में ज्यादा कलाकारों की आवश्यकता थी, उसके लिए बड़ी जगह सलेक्ट की, ताकि कलाकाराें के बीच पर्याप्त दूरी रहे। कलाकाराें ने हर आधे घंटे में हैड सैनिटाइज भी किया। शूटिंग में शामिल लगभग 50 कलाकाराें का एक से डेढ़ लाख का काेराेना इंश्याेरेंस भी करवा रहे हैं। ये इंश्याेरेंस लगभग 9 महीने वैलिड रहेगा। इस दाैरान अगर उन्हें संक्रमण हाेता है ताे वाे इंश्याेरेंस कवर ले सकेंगे।
पहली बार एक साथ दिखेंगे 50 बड़े कलाकार, 2 दिन में 22 घंटे की शूटिंग
ये पहला माैका हाेगा जब किसी छत्तीसगढ़ी साॅन्ग में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नामी कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे। नया रायपुर की डिफरेंट लाेकेशन पर दाे दिन में कुल 22 घंटे शूटिंग की गई। गीत में पद्मश्री अनुज शर्मा, एक्टर मन कुरैशी, प्रकाश अवस्थी, मोना सेन, अनिकृति चौहान, अनुराधा दुबे, आकाश सोनी, सुनील तिवारी, गरिमा दिवाकर, निर्देशक सतीश जैन, क्षमानिधि मिश्रा, मनोज वर्मा, मोहन सुंदरानी, प्रेम चन्द्राकर नजर आएंगे। राॅकी दासवानी ने बताया कि घनश्याम महानंद लिखित इस गीत काे गायक सुनील साेनी, अनुराग शर्मा, अनुज शर्मा, गरिमा दिवाकर और घनश्याम ने अपनी आवाज में सुराें में पिराेया है। काेरियाग्राफर निशांत उपाध्याय हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/50-eminent-artists-will-be-seen-in-the-song-video-making-the-identity-of-the-states-language-art-culture-and-tourist-places-127653411.html
एक टिप्पणी भेजें