पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की पत्नी सहित 515 संक्रमित, 5 की मौत; भिलाई के मेयर देवेंद्र यादव को एम्स से मिली छुट्‌टी

छत्तीसगढ़ में बुधवार को कोरोना संक्रमण के चलते फिर पांच लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 109 हो गया है। वहीं रात तक 515 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये अब तक सबसे ज्यादा है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह भी शामिल हैं। उन्हें देर शाम एम्स में भर्ती कराया गया है।

रायपुर में फिर मरीज 150 के पार

राजधानी रायपुर में 182, राजनांदगांव में 56, रायगढ़ में 41, दुर्ग में 29, बस्तर में 26, सुकमा में 19, बिलासपुर में 17, नारायणपुर में 14, जशपुर में 13, कोरबा में 11, बलौदाबाजार व सूरजपुर से 10-10, जांजगीर-चांपा में 9, महासमुंद से 6, बालोद व कांकेर से 5-5, धमतरी, बेमेतरा व अन्य राज्य से 3-3, बीजापुर से 2, गरियाबंद, मुंगेली व सरगुजा से 1-1मरीज मिले हैं।

रायपुर के 3, दुर्ग के 2 मरीजों की मौत

रायपुर के उरला न्यू प्रगति नगर निवासी 51 साल के अधेड़, त्रिमूर्ति नगर, देवेंद्र नगर निवासी 45 साल की महिला की मौत हुई है। वहीं महावीर चौक निवासी 65 साल के बुजुर्ग के खुदकुशी के आंकड़े को भी इसमें शामिल किया गया है। हालांकि मनोरोगी होने की बात परिजनों ने खारिज की है। इसके अतिरिक्त दुर्ग निवासी 50 साल के अधेड़ और 59 साल के बुजुर्ग की भी मौत हुई है।

रमन सिंह ने कहा- संपर्क में आए लोग कराएं जांच

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह कोरोना संक्रमित मिली हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा है, मेरी धर्मपत्नी वीणा सिंह की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर हॉस्पिटल में भर्ती कर रहे हैं। उन्होंने संपर्क में आए सभी लोगों को टेस्ट कराने की भी सलाह दी है।

भिलाई मेयर को 4 अगस्त को एम्स रायपुर शिफ्ट किया गया
वहीं भिलाई के मेयर और विधायक देवेंद्र यादव की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें बुधवार को रायपुर एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया। मेयर यादव ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि 10 दिनों के ऑब्जरवेशन और 7 दिन के होम आइसोलेशन की हिदायत के साथ डिस्चार्ज कर दिया है। उन्होंने लिखा, सीजी जीतेगा, कोरोना हारेगा।

महापौर देवेंद्र यादव ने 2 अगस्त को अस्वस्थ महसूस होने पर रैपिड टेस्ट कराया था। इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पहले तो उनकी घर में ही देखरेख हो रही थी। उसके बाद 4 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया। एम्स में 6 अगस्त और फिर 9 अगस्त को हुई जांच में फिर पॉजिटिव मिले थे। हालांकि एम्स की ओर से पहले ही उनकी हालत में सुधार होने की बात कही जा रही थी।

##

एक दिन पहले ही दुर्ग के मेयर धीरज बाकलीवाल मिले पॉजिटिव
एक दिन पहले ही दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल भी पॉजिटिव मिले थे। उनकी मंगलवार को रिपोर्ट आई। इसके बाद मेयर बाकलीवाल को रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। मेयर धीरज बाकलीवाल नगर निगम जा रहे थे। वहां वे पार्षदों के साथ ही एमआईसी सदस्यों और अधिकारियों के साथ भी मुलाकात कर रहे थे। वहीं विधायक अरुण वोरा भी उनके साथ-साथ घूमते रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये तस्वीर 2 अगस्त की है। जब भिलाई मेयर देवेंद्र यादव ने अपनी कोरोना जांच कराई थी। इसी के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिलहाल वे एम्स में भर्ती हैं।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/coronavirus-chhattisgarh-live-updates-cases-bhilai-raipur-korba-durg-bilaspur-rajnandgaon-12-august-127610959.html

Post a Comment

और नया पुराने