अयाेध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन होने पर चौक-चौराहे पर रात में दीये जलाकर आतिशबाजी की। बजरंग दल के जिलाध्यक्ष ओम सोनी ने बताया कि बजरंग दल द्वारा नगर के अधिकतर घरों में पांच दीए दिए गए। प्रत्येक घर में भी श्रीराम की आरती की गई और मिठाइयां बांटकर आतिशबाजी की गई। व्यापारी संघ के अध्यक्ष रजनीश सुराना ने कहा कि व्यापारी संघ ने मुख्य मार्ग को सजाकर उत्सव मनाया। लोहंडीगुड़ा में भाजपा मंडल ने घर-घर ध्वज बांटकर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ भाजपा कार्यालय में किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/bastar/news/rama-devotees-recited-sundarkand-lit-lamps-in-homes-and-temples-127587452.html
एक टिप्पणी भेजें