सीएम भूपेश ने घर पर जाकर दी ताम्रध्वज को जन्मदिन की बधाई

सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बंगले पर जाकर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने गृहमंत्री साहू के स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन की कामना की। सीएम ने छत्तीसगढ़ी में ट्वीट कर भी गृहमंत्री को शुभकामनाएं दीं। इसी तरह से नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज विकास उपाध्याय ने भी मुलाकात कर बधाई दी। चौकसे ग्रुप आफ कालेज के डायरेक्टर आशीष जायसवाल, विज्डम ट्री की फाउंडर पलक जायसवाल, देवेंद्र जलोदिया और अंकित दुबे ने भी साहू को शुभकामनाएं दी।

बता दें कि गृहमंत्री साहू के सिविल लाइन स्थित बंगले पर सुबह से ही काफी चहल-पहल थी। सोशल व फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए जनप्रतिनिधि व अधिकारी पहुंचे। कोरोना की वजह से कोई बड़ा आयोजन नहीं किया गया। बता दें कि गृहमंत्री साहू ने पहले ही अपना जन्मदिन सादगी से मनाने की बात कही थी। इस कारण भी कोई आयोजन नहीं किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/cm-bhupesh-congratulated-tamradhwaj-on-his-birthday-by-visiting-home-127593502.html

Post a Comment

और नया पुराने