दो दिन पहले चोरी हुआ स्कूटर मिला पुलिस कांस्टेबल के घर से, विभाग ने किया निलंबित

स्कूटर चोरी के मामले में पुलिस ने एक पुलिस जवान को ही पकड़ा है। यह जवान पुलिस लाइन में पदस्थ है। आरक्षक के घर से चोरी का स्कूटर बरामद करने के बाद पुलिस ने जवान को हिरासत में ले लिया। सिटी कोतवाली की पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की। दूसरी तरफ यह खबर जब विभाग के आला अधिकारियों को मिली तो उन्होंने आरोपी जवान को फौरन निलंबित कर दिया। आरोपी जवान का नाम अनिरुद्ध पातर है।

​​​किचन से मिला स्कूटर
मामला 17 अगस्त को चोरी हुए स्कूटर से जुड़ा है। गाड़ी के मालिक मुकेश मिश्रा ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। वो खुद भी अपनी गाड़ी का पता लगाने में जुटा था। उसे पता चला कि दरबारी टोली इलाके में पुलिस जवान अनिरुद्ध पातर किराए के एक मकान में रहता है। चोरी का स्कूटर इसके पास है। मुकेश ने यह बात कोतवाली पुलिस को बताई। घर की तलाशी ली गई तो किचन में एक कपड़े से स्कूटर ढ़का हुआ मिला। इसके बाद आरोपी जवान को पुलिस कोतवाली लेकर आ गई।

आरक्षक बोला- भले चोर कह लो, लेकिन कुत्ता नहीं
पुलिस की टीम जिस दौरान आरक्षक को अपने साथ लेकर जा रही थी तो स्थानीय लोगों ने एक वीडियो बना लिया। एक ने अनिरुद्ध पातर को कुत्ता और चोर कहा। गुस्साए आरोपी पुलिस जवान अनिरुद्ध पातर ने जवाब दिया कि उसे चाहे जो कहें लेकिन कुत्ता नहीं। उसे कुछ लोगों ने फंसाया है वह किसी को नहीं छोड़ेगा। जशपुर एसपी बालाजी राव ने इस मामले में जांच करने के निर्देश कोतवाली थाने की टीम को दिए हैं और आरक्षक को निलंबित कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर जशपुर की है। पुलिस कर्मी के घर से चोरी की गाड़ी मिलने से जांच के लिए आए पुलिसकर्मी हैरान रह गए।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/stolen-scooter-found-at-police-constables-house-in-jashpur-jashpur-police-chhattisgarh-sp-jashpur-127630506.html

Post a Comment

और नया पुराने