एफबी फोटो प्रोफाइल आज ही लाॅक करें और पर्सनल डेटा हटाकर बचें फ्राॅड से

(संदीप राजवाड़े) राजधानी में अगर आपके पास अब किसी परिचित के फेसबुक आईडी से ऐसा मैसेज अाए कि कुछ पैसे मदद के तौर पर अकाउंट में जमा किए जाएं, तो ऐसी रिक्वेस्ट पर तुरंत पैसे ट्रांसफर करने के बजाय एक बार अपने उस परिचित से फोन कर जरूर पूछ लें कि क्या आपने पैसों की रिक्वेस्ट भेजी है? वजह ये है कि साइबर ठग राजधानी में कई लोगों से इस तरह ठगी कर चुके हैं। पुलिस का भी मानना है कि शहर में रोजाना औसतन 2 लोग इसी तरह ठगे जा रहे हैं। आपका और आपके परिवार के लोगों की तस्वीर लगाकर राजधानी में इस तरह की ठगी बहुत आम हो गई है। इसे रोकने के लिए दिल्ली के साइबर एक्सपर्ट पवन दुग्गल ने खास भास्कर के लिए कुछ सेफ्टी टिप्स दिए हैं, ताकि लोग ऐसी ठगी से बचें।
राजधानी में रोज किसी न किसी नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर एक-दो लोगों के साथ ठगी की जा रही है। कुछ मामले पुलिस के पास आ रहे हैं, लेकिन अधिकतर लोग शिकायत नहीं कर रहे हैं। भास्कर के पास ऐसी आधा दर्जन केस स्टडी है, जिसमें शातिर ठग एफबी या इंस्टा वगैरह से आपके प्रोफाइल से फोटो निकालकर आपके ही नाम से दूसरी फर्जी आईडी बना ली। फिर आपके रिश्तेदारों, दोस्तों व परिचितों को उसी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। लोगों ने जैसे ही रिक्वेस्ट स्वीकार की, ठग ने चैटिंग शुरू कर दी।

सेफ्टी टिप्स | सायबर एक्सपर्ट पवन दुग्गल की कलम से

1. एफबी पासवर्ड हर 15 दिन में बदलें। फेस रिकग्निशन ऑन करें।
2. फेसबुक लोकेशन को बंद करें व फोटो प्रोफाइल को लॉक करें।
3. फोन बैंकिग नंबर की जानकारी न लिखें।
4. फेसबुक पर अपने ईमेल आईडी का ब्योरा देना तुरंत बंद कर दें।
5. फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड बर्थडे या फोन नंबर से नहीं बनाएं।
6. फेसबुक पर निजी व बैंक डाटा शेयर नहीं करें।
7. फेसबुक मैसेंजर या वॉट्सऐप पर आए अनजान लिंक को न खोलें।

राजधानी का एक केस... ऐसे तरीका अपना रहे ठग
1. एक फेसबुक प्रोफाइल से फोटो लेकर उसके ही नाम से फर्जी आईडी बनाई।
2. अाईडी बनने के बाद उसके ही परिचितों व रिश्तेदारों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी।
3. किसी ने जैसे ही रिक्वेस्ट स्वीकार की, ठग ने तुरंत मैसेंजर से चैटिंग शुरू की।
4. कुछ देर बाद पैसे की जरूरत बताई और पूछा- वाॅलेट से ट्रांसफर कर सकेंगे?
5. साइबर ठग तुरंत नया नंबर भेजते हैं। इस नंबर में पैसे जमा किए और हो गई ठगी।

परिचितों को अलर्ट करना पड़ा
सड्‌डू के अमित गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर कुछ दोस्तों ने उन्हें फोन कर बताया कि गूगल पेमेंट से अापको पैसे डाल दिए हैं, अापको मिले क्या? तब उन्हें बताया कि मैंने तो किसी से पैसे नहीं मांगे। इसकी जांच शुरू की, तब पता चला कि किसी ने मेरे नाम से फर्जी फेसबुक अाईडी बनाकर परिचितों से पैसा जमा करने का मैसेज भेजा है। एक दोस्त ने 4 हजार रुपए जमा भी किए। अमित ने अपने सभी रिश्तेदारों-दोस्तों को कॉल कर सावधान किया और पुलिस को सूचना दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lock FB photo profile today and avoid personal data by avoiding fraud


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/lock-fb-photo-profile-today-and-avoid-personal-data-by-avoiding-fraud-127602256.html

Post a Comment

और नया पुराने