मोहर्रम के दिन प्रतिबंध के बाद भी ढाबा में लाेगों को दिनभर बेची गई शराब

मोहर्रम के दिन राज्य सरकार ने शराब की सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया था। वहीं सरगांव थाना क्षेत्र के बैतलपुर स्तिथ मां फैमिली ढाबा के संचालक आत्माराम बानी देर शाम ढाबा में लोगों को खुलेआम शराब बेच रहे थे। इसके चलते ढाबा में शराब लेने लोगों की लाइन लगी थी। यहां लगभग 50 लोग शराब लेने आये थे। जिन्हें देशी और मसाला शराब संचालक देते दिखे।

खास बात यह रही कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे थे और कई ने मास्क तक नहीं लगाया था। बता दें कि शुक्रवार को सरगांव क्षेत्र में 2 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। मामले में थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत मदकू में बाढ़ आने से कलेक्टर व एएसपी के साथ प्रभावित लोगों की मदद के लिए गया था। ढाबा में शराब बेचने की जानकारी मिली है, जल्द कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
देर शाम ढाबा में शराब लेने लगी लोगों की भीड़


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/sargaon/news/liquor-sold-throughout-the-day-to-people-in-dhaba-even-after-the-ban-on-moharram-127670255.html

Post a Comment

और नया पुराने