लॉकडाउन के बाल हवाई यात्रियों को अब तक की सबसे बड़ी राहत मिल रही है। 25 अगस्त से रायपुर से लखनऊ, भुनेश्वर और इंदौर के लिए नई फ्लाइट शुरू हो रही है। करीब 1 साल के बाद छत्तीसगढ़ फिर से उत्तर प्रदेश से जुड़ गया है।
इलाहाबाद और लखनऊ के लिए फ्लाइट शुरू होने के बाद ही दोनों उड़ानों को बंद कर दिया गया था। इलाहाबाद के लिए तो दोबारा फ्लाइट शुरू नहीं हो पाई लेकिन लखनऊ की डिमांड के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने फिर से इस विमान सेवा को शुरू करने का फैसला किया है। इंदौर की नई फ्लाइट शुरू होने के बाद भोपाल आने-जाने वाले यात्रियों को भी आसानी होगी। भोपाल के लिए एक ही फ्लाइट होने की वजह से भोपाल जाने वाले यात्री इंदौर की फ्लाइट का उपयोग करके इंदौर से भोपाल जा सकेंगे। रायपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बनाया बताया कि नई फ्लाइटों का स्वागत पानी की बौछारों से किया जाएगा। नहीं फ्लाइटों के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी पिछले हफ्ते से शुरू हो गई है। ट्रेवल्स एसोसिएशन के कीर्ति व्यास ने बताया कि लखनऊ और इंदौर के लिए लगातार फ्लाइट की डिमांड की जा रही थी। अहमदाबाद की फ्लाइट शुरू होने से गुजरात आना-जाना भी आसान हो गया है। अभी इंदौर और लखनऊ के किराया सीटों की उपलब्धता के अनुसार 4 से 5 हजार रुपये है। शुरुवाती दिनों की सभी उड़ानें फिलहाल फुल हो रही हैं।
ऐसे उड़ान भरेंगी फ्लाइट
- 6E0397 रायपुर- दिल्ली सुबह 9.30 को आकर 11.25 को दिल्ली पहुंचेगी।
- 6E2454 रायपुर-दिल्ली शाम को 7.30 बजे आकर रात 9.25 को दिल्ली पहुंचेगी।
- 6E492 रायपुर-बेंगलुरु शाम 6.20 को आकार 8.10 को बेंगलुरु पहुंचेगी।
- 6E7308 रायपुर-हैदराबाद दोपहर 2.10 को आकार शाम 4 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।
- 6E7248 रायपुर-हैदराबाद शाम 6.30 को आकार 8.30 को हैदराबाद पहुंचेगी।
- 6E7148 रायपुर-कोलकाता शाम 5 बजे रायपुर से उड़कर 7.05 को कोलकाता पहुंचेगी।
- 6E6231 रायपुर से 6.05 को उड़कर 7.50 Kओ लखनऊ पहुंचेगी। हफ्ते में तीन दिन।
- 6E7295 रायपुर से अहमदाबाद सुबह 10.05 को रायपुर से उड़कर इंदौर होते हुए शाम 4.05 को अहमदाबाद पहुंचेगी।
- 6E0164 रायपुर से 3.25 को उड़कर 5.20 को अहमदाबाद पहुंचेगी। यह उड़ान हफ्ते में 3 दिन रहेगी।
- 6E0163 रायपुर से सुबह 11.25 को उड़ान भरकर दोपहर 12.35 को भुनेश्वर पहुंचेगी। यह उड़ान हफ्ते में 3 दिन रहेगी
- 6E7295 रायपुर से सुबह 10.15 को उड़कर दोपहर 12.10 को इंदौर पहुंच जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/new-flights-to-lucknow-indore-and-bhubaneswar-from-today-127649019.html
एक टिप्पणी भेजें