सीएम भूपेश बघेल ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि छत्तीसगढ़ में किसी को भी गुंडागर्दी की इजाजत नहीं है, चाहे वह कितना ही ताकतवर क्यों न हो। उन्होंने कहा कि 10 जून से 15 अक्टूबर तक खदानें बंद हैं। ऐसे में जहां भी अवैध खुदाई होगी, वहां कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी का परिणाम है कि पिछले 6 माह में 2300 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। विधानसभा में अवैध रेत खनन और कालाबाजारी का मुद्दा जोर-शोर से उठा। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रेत के अवैध खनन और रेत की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की ओर सदन का ध्यान आकर्षित कराया। शेष|पेज 11
उन्होंने कहा कि शराब के ठेकेदार बेरोजगार हो गए हैं। सब शराब ठेकेदार रेत के ठेके में लग गए हैं। रेत 20 से 25 हजार प्रति हाइवा बिक रही है। इसी मामले में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि रेत माफिया गुंडागर्दी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं की गई। ध्यानाकर्षण का जवाब देते हुए सीएम बघेल ने कहा कि 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत के खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस दौरान 2300 प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि रेत की अवैध खुदाई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/in-the-assembly-said-no-one-is-allowed-to-goondaism-strict-action-will-be-taken-on-illegal-digging-127663083.html
एक टिप्पणी भेजें