आरटीई की आरक्षित सीटों के लिए ऑनलाइन होंगे आवेदन

शिक्षा का अधिकार (आरटीई) की आरक्षित सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अब भी आवेदन किए जा सकते हैं। रायपुर जिले के निजी स्कूलों में आरटीई की करीब साढ़े आठ हजार सीटें हैं। पहले चरण में इसमें से करीब आठ हजार सीटें आबंटित की गई। वहीं दूसरे चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई। शिक्षाविदों का कहना है कि पहले चरण में जो सीटें आबंटित की गई उसमें से कितने छात्रों ने प्रवेश लिया है यह स्पष्ट नहीं है। जल्द ही स्थित साफ होगी। दूसरे चरण के तहत खाली सीटों का आबंटन किया जाएगा। आवेदन ऑनलाइन पोर्टल eduportal.cg.nic.in/rte के माध्यम भरे जा सकते हैं। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र, गरीबी रेखा से नीचे प्रमाण, सरकारी अस्पताल से प्रमाण पत्र, चाइल्ड वेलफेयर समिति की सूची में नाम अनिवार्य है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/applications-will-be-online-for-reserved-seats-of-rte-127605682.html

Post a Comment

और नया पुराने