स्टेशन से शदाणी दरबार के पास तक 12 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे की सुविधा मिलने में अभी साल भर से अधिक का वक्त है। शहर के लोगों की परेशानी को समझते हुए एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन के कुछ हिस्सों में खोला गया है। फाफाडीह से देवेंद्र नगर व पंडरी वाले हिस्से का सर्विस रोड आम लोगों के लिए शुरू किया गया है।
संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बुधवार की सुबह रेलवे स्टेशन से लगे पंडरी के एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन की शुरूआत अपने हाथों से की। उपाध्याय सुबह 11 बजे यहां पहुंचकर इस पूरे सर्विस लेन को आम जनता के लिए खोल दिया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के तमाम अधिकारी, कई पार्षद व काफी संख्या में आमजन उपस्थित थे। सर्विस रोड के खुलने से शहर के ट्रैफिक को एक जगह से दूसरी जगह जाने का नया मार्ग मिलेगा। इससे मुख्य सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा और साथ ही लोगों को जाम से भी राहत मिलेगी। रेलवे स्टेशन अंडरपास गुडयारी वाला जो सर्विस लेन है, वहां से लेकर फाफाडीह चौक, फाफाडीह चौक बाजार से देवेंद्र नगर सर्विस लेन, देवेन्द्र नगर से पंडरी सर्विस लेन से आम लोग आसानी से आ-जा सकेंगे। वहीं इसके चलते स्टेशन चौक, फाफाडीह चौक, मेकाहारा, देवेन्द्र नगर चौक का ट्रैफिक दबाव भी अब कम हो जाएगा।
एक्सप्रेस-वे का काम सितंबर के बाद तेज : एक्सप्रेस वे के फ्लाईओवर को फिर से नया बनाने का काम शुरू किया गया है। लेकिन बारिश के कारण अभी निर्माण कार्य प्रभावित है। तेलीबांधा और पंडरी के पास वाले फ्लाईओवर को ही तोड़ा जा सका है। बाकी के पुल अभी बचे हैं। छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम के एमडी विलास भोसकर संदीपन का कहना है कि अगले महीने से एक्सप्रेस वे के काम में तेजी आएगी। एक-एक करके सभी फ्लाईओवर को नीचे से ऊपर तक नया बनाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/expressways-service-lane-started-traffic-will-be-smooth-127632901.html
एक टिप्पणी भेजें