रायपुर में योग, हवन, रक्तदान जैसे कार्यक्रम, विरोधी अमित जोगी बोले- मैं आपसे एकलव्य की तरह प्रेरणा लेता हूं

रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 59वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री की पत्नी ने सुबह तिलक लगाकर उन्हें बधाई दी। इसके बाद सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय से जुड़े। आम लोगों और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से उन्होंने बात की। सभी अपने अपने अंदाज में मुख्यमंत्री को जन्म दिन की बधाई दी और क्षेत्र से जुड़ी कुछ समस्याएं और मांगें भी रखीं, इन पर मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।


अमित जोगी ने बताया खुद को एकलव्य
जनता कांग्रेस पार्टी के नेता और मौजूदा सरकार के विरोधी माने जाने वाले अमित जोगी ने भी मुख्यमंत्री को बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि - ईश्वर आपको छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में शतायु करें,
आपके आशीर्वाद से मैं एकलव्य की भाँति आपकी जीवटता से हमेशा प्रेरणा लेता रहता रहूँगा।


राज्यपाल ने दी बधाई

##


डॉ रमन सिंह का ट्वीट

##


संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने किए कई कार्यक्रम

तस्वीर रायपुर के डीडी ऑडिटोरियम की है। विधायक विकास उपाध्याय के साथ एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
तस्वीर रायपुर के डीडी ऑडिटोरियम की है। विधायक विकास उपाध्याय के साथ एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।


रविवार को सुबह से शाम तक कई तरह के आयोजन विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय करवा रहे हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सुबह 6 बजे लोगों को योगाभ्यास करवाया गया। 9 बजे से ऑडिटोरियम परिसर में ही एनएसएयूआई कार्यकर्ताओं ने 59 यूनिट रक्तदान किया। भूपेश बघेल की लंबी उम्र और कोरोना से दुनिया को राहत देने की प्रार्थना के साथ गुढ़ियारी के प्राचीन हनुमान मंदिर में 21 पंडितों ने हवन-पूजन किया। कोटा स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कपड़ा वितरण, गुढ़ियारी अस्पताल में पी.पी.ई. किट वितरण जैसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर रायपुर के मुख्यमंत्री निवास की है। दफ्तर जाने और आम लोगों से मिलने के पहले कुछ इस तरह सीएम की पत्नी ने तिलक लगाकर उन्हें बधाई दी।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chhattisgarh-chief-minister-bhupesh-baghels-birthday-mla-vikas-upadhyay-organized-many-programs-amit-jogi-dr-raman-and-governor-congratulate-chief-minister-127643786.html

Post a Comment

और नया पुराने