शराब दुकान को लूटने घुसे बदमाश, रुपए नहीं मिलने पर कर्मचारियों को पीटा; सुबह जंगल में मिले हथियार और बाइक

छत्तीसगढ़ के जशपुर में रविवार देर रात बदमाशों ने एक शराब की दुकान को लूटने का प्रयास किया। दुकान में रुपए नहीं मिलने पर बदमाशों ने कर्मचारियों की पिटाई कर दी और उनके मोबाइल व रुपए छीन लिए। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन बदमाश भाग निकले। अगले दिन सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने जंगल में हथियार देखे तो पुलिस को सूचना दी। घटना कोतबा थाना क्षेत्र की है।

ग्रामीणों ने डुमरिया गांव के जंगल में बाइक, बोरा, कारतूस और अन्य सामान पड़ा देखा। बोरे में बम होने की आशंका के चलते ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाशी के दौरान बोरे से 32 बोर की बंदूक जब्त की है। वहीं कारतूस और तीन बाइक भी बरामद हुई है।

जानकारी के मुताबिक, बागबहार रोड पर शराब की दुकान है। इसी दुकान में रविवार रात हथियारबंद चार बदमाशों ने धावा बोल दिया। दुकान संचालक को धमकी देते हुए अलमारी की चाबी ले ली, लेकिन उसमें से कुछ नहीं मिला। शराब बिक्री की राशि को पहले ही कोतबा चौकी में जमा करा दिया गया था। इससे भड़के लुटेरों ने कर्मचारियों की पिटाई कर दी और उनके मोबाइल व रुपए छीनकर भाग निकले।

बदमाशों के भागने पर पुलिस को दी सूचना
बदमाशों के वहां से जाने के बाद कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एसपी बालाजी राव सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी शुरू की गई। हालांकि रात ज्यादा होने और जंगल होने के कारण पुलिस को सफलता नहीं मिली। वहीं जंगल में इन दिनों हाथियों के ग्रुप ने भी डेरा डाल रखा है। इसके चलते भी पुलिसकर्मियों को अंदर नहीं भेजा गया।

जंगल में मिली बाइक, बंदूक और कारतूस
वहीं सोमवार को सुबह ग्रामीणों ने डुमरिया गांव के जंगल में बाइक, बोरा, कारतूस और अन्य सामान पड़ा देखा। बोरे में बम होने की आशंका के चलते ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाशी के दौरान बोरे से 32 बोर की बंदूक जब्त की है। वहीं कारतूस और तीन बाइक भी बरामद हुई है। बाइक पर झारखंड के नंबर हैं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में बदमाश दिखाई दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के जशपुर में रविवार देर रात बदमाशों ने एक शराब की दुकान को लूटने का प्रयास किया। दुकान में रुपए नहीं मिलने पर बदमाशों ने कर्मचारियों की पिटाई कर दी और उनके मोबाइल व रुपए छीन लिए। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश दिखाई दिए हैं।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/miscreants-tried-to-rob-liquor-shop-in-jashpur-chhattisgarh-beaten-employees-for-not-being-successful-127580372.html

Post a Comment

और नया पुराने