कोरोना हॉस्पिटल में बच्ची और किशोरी से अश्लील हरकत, पुलिस ने कर्मचारी को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित एक कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किशोरी और बच्ची से सफाई कर्मचारी ने अश्लील हरकत की है। पूरे मामले का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद गुरुवार दोपहर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खमतराई क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रावाभाठा स्थित गायत्री अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड अस्पताल बनाया गया है। आरोप है कि यहां भर्ती एक किशोरी और बच्ची से सफाई कर्मी ने अश्लील हरकत की। बच्ची की कहना है कि वह बाथरूम में नहाने गई तो कर्मचारी भी पीछे से बाल्टी भरने के बहाने आ गया। इस पर वो बाहर निकलकर खड़ी हो गई।

कुछ घंटे बाद पुलिस करेगी मामले का खुलासा

आरोप लगाया कि कर्मचारी के बाहर निकलने पर वह जैसे ही बाथरूम में जाने लगी, उसने अश्लील हरकत की। बच्ची की मां का आरोप है कि बच्ची के बेड के पास ही कर्मचारी घूमता रहता था। बच्ची को बाहर घुमाने के बहाने भी अश्लील हरकत करता था। फिलहाल कर्मचारी से पुलिस पूछताछ कर रही है। खुलासा कुछ घंटे बाद करेगी।

बिलासपुर में सामने आई थी गैंगरेप की घटना

करीब दो माह पहले बिलासपुर के कोविड अस्पताल में युवती से गैंगरेप की घटना सामने आई थी। इसमें श्रीराम केयर में भर्ती बीमार इंजीनियरिंग छात्रा के साथ दो वार्ड बॉय पर आईसीयू में दुष्कर्म करने का आरोप है। गैंगरेप की शिकायत युवती ने पिता को कागज में लिखकर दी। घटना 21 मई की रात की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रायपुर स्थित एक कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किशोरी और बच्ची से सफाई कर्मचारी ने अश्लील हरकत की है। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/raipur-coronavirus-news-updates-child-and-teenager-assualt-in-chhattisgarh-covid-19-hospital-127590517.html

Post a Comment

और नया पुराने