भिलाई में युवक ने मोबाइल पर देखी अश्लील वीडियो, फिर भतीजे से कुकर्म का प्रयास

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक युवक ने अपने ही 15 साल के भतीजे से कुकर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान किशोर के शोर मचाने पर उसका बड़ा भाई पहुंच गया। इसके चलते आरोपी भाग निकला। अगले दिन इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद शनिवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलगांव थाना जेवरा सिरसा के भटगांव निवासी परिवार शुक्रवार देर रात घर में सो रहा था। आरोप है कि इस दौरान पास में ही लेटा 43 वर्षीय युवक ने अपने भतीजे को टॉयलेट जाने के बहाने बाड़ी में चलने के लिए कहा। बाड़ी में जाने के बाद आरोपी चाचा ने किशोर के कपड़े उतारने शुरू कर दिए।

पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है आरोपी
किशोर के शोर मचाने पर उसका बड़ा भाई पहुंचा तो आरोपी भाग निकला। किशोर 9वीं कक्षा का छात्र है। अगले दिन घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना से पहले मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहा था। वह 2016 में भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/young-man-tried-to-misdeed-with-nephew-in-chhattisgarh-bhilai-after-watched-porn-videos-on-mobile-127620229.html

Post a Comment

और नया पुराने