लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं, फैसला आज

ये तस्वीर शहर के संजय बाजार इलाके की है। सप्ताहभर तक संजय बाजार इलाके में सन्नाटा पसरा रहा, लॉकडाउन का एल इस तस्वीर में भी नजर आ रही है। अनलॉक 3.0 के दौरान बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए 31 जुलाई से सप्ताहभर के लिए लगाए गए लॉकडाउन की अवधि गुरुवार को खत्म हो रही है। गुरुवार को ही राजधानी रायपुर में लॉकडाउन को लेकर बैठक भी है। इसमें समीक्षा के बाद लॉकडाउन बढ़ाने या हटाने पर फैसला लिया जाएगा। कलेक्टर रजत बंसल ने बताया यदि सरकार ने कलेक्टर पर लॉकडाउन का फैसला छोड़ा तो यहां इसे बढ़ाया जा सकता है। यदि लॉकडाउन हटाने का निर्णय हुआ तो यहां की परिस्थितियों पर अलग से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।

लगभग आधा शहर कंटेनमेंट जोन, लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज
कोरोना के मरीज पाए जाने के बाद जगदलपुर में करीब दर्जनभर से ज्यादा इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। लगभग आधे शहर में सामान्य रूप से चलने वाली गतिविधि पर रोक लगी हुई है। 15 दिन पहले 22 जुलाई को पैलेस रोड से लगे आवास में एक नर्स के संक्रमित पाए जाने के बाद पूरा संजय बाजार का इलाका कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। इसके अलावा कलेक्टोरेट, कोर्ट, परपा थाना, बहादुरगुड़ा, जेल रोड, आड़ावाल, गंगानगर, कुम्हारपारा, पथरागुड़ा, लालबाग, नयापारा समेत कई इलाके अभी भी कंटेनमेंट जोन में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संजय बाजार इलाके में दोपहर 2.30 बजे एक राहगीर तक नहीं दिखा। ड्रोन फोटो: सुनील पांडे


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/jagdalpur/news/decision-whether-the-lockdown-will-increase-or-not-today-127587426.html

Post a Comment

और नया पुराने