छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराने आई महिला की थाने में पिटाई, टीआई हटाए गए

छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराने आई महिला की पचपेड़ी थाने में पिटाई की गई। पीड़िता की शिकायत के बाद एसपी ने टीआई को लाइन अटैच व हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। एएसपी ग्रामीण संजय ध्रुव व डीएसपी सुनील डेविड ने इस मामले की जांच की थी। जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की। बताया गया कि 14 अगस्त को 27वर्षीय महिला घर पर थी। इसी दौरान मन्नू बंजारे नाम का युवक घर में घुस गया और महिला के साथ छेड़खानी की। महिला के शोर मचाने पर वह भाग निकला। महिला रिपोर्ट दर्ज कराने थाने आई। वहां हेड कांस्टेबल गोपाल खांडेकर ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और महिला की पिटाई भी कर दी।


महिला ने परिजनों के साथ इस बात की लिखित में शिकायत एसपी प्रशांत अग्रवाल से की। एसपी ने एएसपी ग्रामीण संजय ध्रुव व डीएसपी सुनील डेविड को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। जांच में महिला का आरोप सही निकला। जांच प्रतिवेदन पेश करने पर एसपी ने टीआई एमडी अनंत को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं हेड कांस्टेबल गोपाल खांडेकर को निलंबित किया गया है। सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ सुनील तिर्की को वहां का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं महिला की शिकायत दर्ज कर आरोपी मन्नू बंजारे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/woman-came-to-file-report-of-molestation-beaten-in-police-station-ti-removed-127622843.html

Post a Comment

और नया पुराने