प्रदेश में आज कई जगहों पर हो सकती है भारी बारिश, उत्तर से मध्य के बीच कई सिस्टम

प्रदेश में रविवार को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के उत्तर भारत से लेकर मध्य हिस्से में बने कुछ सिस्टम की वजह से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। अगले एक-दो दिन तक राज्य में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। जुलाई के पूरे महीने में अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे प्रदेशवासियों को अगस्त के शुरुआती पहले सप्ताह में अच्छी बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार गंगानगर, पिलानी, ग्वालियर, बांदा, हजारीबाग, बहरामपुर और उसके बाद पूर्व की ओर मेघालय होते हुए मिजोरम तक मानसून द्रोणिका है। एक पूर्व-पश्चिम शियर जोन 15 डिग्री, उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 5 के 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक है। इस वजह से प्रदेश में कल 2 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभावित है। राजधानी रायपुर में भी मौसम ठंडा रहेगा और शाम रात में अच्छी बारिश की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा 58 मिलीमीटर बारिश प्रतापपुर में रिकॉर्ड की गई। ओड़गी में 54, भैयाथान में 22, पाटन और पेंड्रा में 16, छुरा में 17, मैनपाट में 31,अंबिकापुर में 17 और सूरजपुर में 13 मिलीमीटर बारिश हुई। राजधानी रायपुर में शाम 4 बजे के बाद अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर दुर्ग की है जहां शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश होती रही।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/heavy-rains-may-occur-in-many-places-in-the-state-today-many-systems-between-north-and-central-127576129.html

Post a Comment

और नया पुराने