नहाने गया युवक उफनदी नदी में कूद गया। तीन दिन बाद उसकी लाश चेकडेम में मिली। गोताखोरों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। घटना पचपेड़ी क्षेत्र की है। ग्राम बनौरीडीह निवासी पीकु बंजारे पिता ओमप्रकाश बंजारे 20 वर्ष गुरुवार को चार दोस्तों के साथ नहाने लीलागर नदी गया था। नदी उफान पर थी। इसके बाद भी चारों नदी में नहाने लगे। इस बीच पीकु व चारों दोस्त बहने लगे।
किसी तरह चार युवक बाहर निकल गए पर पीकु फंस गया और तेज बहाव में डूब गया। साथियों ने घर पहुंचकर उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजन थाने आकर सूचना दी। पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कराई। दिनभर पीकु का पता नहीं चला। शुक्रवार और शनिवार को भी उसकी खोजबीन होती रही। दो दिन बाद पीकू की लाश चेकडेम के पास देखी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/the-body-of-a-young-man-drowned-in-lilagar-river-was-found-after-three-days-127670197.html
एक टिप्पणी भेजें