तेज बारिश से गिरा दो परिवारों का घर

मंगलवार दोपहर बाद लगातार मूसलाधार बारिश होने के वजह से देर रात एक ही गांव के दो परिवारों का मिट्टी व खपरैल से बने घर गिर गया। जिसमें एक परिवार अपने छोटे भाई के घर मे शरण लिए हुए है। साथ ही घर के मलबे में घर मे रखे खाद्य सामग्री सहित कई समान दब गए। बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर बाद से लगातार मूसलाधार बारिश होने लगी और देर रात को देवरी प्रखण्ड के गादीदिघी पंचायत के मंझिलाडीह गांव निवासी कामदेव राय व महेंद्र राय के मिट्टी खपरैल से बना घर गिरने लगा।

जिस समय घर गिरा उस समय घर के सारे सदस्य घर ही था अचानक घर गिरने की आवाज सुन घर के सारे सदस्य घर से बाहर निकले घर से सारे सदस्य निकलने के बाद पूरा घर गिर गया। घर गिरने के बाद घर अंदर रखे चावल, गेंहू, आलू सहित सारा सामान दब गया। कामदेव राय का पूरा घर गिर जाने अपने छोटे भाई अधीर राय के घर मे शरण लिए हुए है। इस बाबत पीड़ित कामदेव राय ने बताया कि मंगलवार रात अचानक घर गिर जाने से बेघर हो गए। अपने छोटे भाई के घर मे शरण लिये हुवे है। देश व्यापी लॉक डाउन होने के वजह से पेट पालना दुर्भर हो गया है और अचानक घर गिर जाने से एक नई मुसीबत ने जन्म ले लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/devri/news/home-of-two-families-fell-due-to-heavy-rain-127633303.html

Post a Comment

और नया पुराने