युवक का शव महाराष्ट्र से गांव आते ही चित्कार से नम हुई आंखें

महाराष्ट्र के अलीबाग स्थित फैक्ट्री बीते शुक्रवार को हुए हादसे में असामयिक मौत के शिकार हुए हुए मकडीहा गांव के युवक सुजीत राय का शव शनिवार की दोपहर दो बजे मकडीहा स्थित गांव लाया गया। युवक का शव पहुंचते हीं गांव का माहौल गमगीन हो गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव के लोग परिजनों को ढांढ़स बंधाया। विदित हो की बीते शुक्रवार को महाराष्ट्र के अलीबाग में अवस्थित फैक्ट्री में हुए हादसे में देवरी थाना क्षेत्र के मकडीहा गांव निवासी रवींद्र राय के बत्तीस वर्षीय पुत्र सुजीत राय की मौत हो गई थी। युवक की मौत के बाद ब्रह्मऋषि समाज के बमशंकर शर्मा, फाल्गुनी राय, दामोदर राय, अजय राय, पंकज राय सहित स्थानीय मुखिया दीपक तिवारी, पूर्व मुखिया सह कमल क्लब अध्यक्ष रामनारायण दास आदि लोगो ने गहरा शोक व्यक्त किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/devri/news/eyes-moistened-with-chitkara-as-the-young-mans-body-arrives-in-the-village-from-maharashtra-127643397.html

Post a Comment

और नया पुराने