व्यवसायी की बर्थडे पार्टी में युवती से गैंगरेप; फिर ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

छत्तीसगढ़ के जशपुर में व्यवसायी की बर्थडे पार्टी में युवती से गैंगरेप किया गया। इसकी भनक लगने पर ग्रामीण पहुंचे तो व्यवसायी भाग निकला। इस दौरान ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। कुछ युवकों ने युवती से भी मारपीट की और वीडियो बनाकर वायरल का दिया। कुनकुरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 15-20 युवकों पर मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कुनकुरी के व्यवसायी दिनेश जैन की बर्थ डे थी। पार्टी करने के लिए अपने दोस्त दीपक हेड़ा और एक युवती को लेकर कुनकुरी से करीब 7 किमी दूर टांगरपानी स्थित अपने फार्म हाउस पर पहुंच गया। आरोप है कि वहां दोनों ने युवती से दुष्कर्म किया। आरोपी दीपक के दुष्कर्म करने के दौरान दिनेश ताला लगाकर बाहर खड़ा हुआ था। तभी बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए।

ग्रामीणों ने मकान को घेरा तो दिनेश भाग निकला
इस दौरान दिनेश भाग निकला। ग्रामीणों ने दीपक को पकड़ लिया। वहीं कुछ युवक मकान के अंदर घुस गए। उन्होंने युवती से हाथापाई की। उसकी पहचान उजागर करने का प्रयास किया और वीडियो बना लिया। तभी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी दिनेश व युवती को थाने ले गई। इस घटना का वीडियो युवकों ने वायरल कर दिया। पुलिस ने इसको लेकर 10-15 युवकों पर मामला दर्ज किया है।

व्यापारी पहले से कर रहा था दैहिक शोषण
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी दिनेश जैन से करीब एक साल पहले युवती का संपर्क हुआ था। युवती को काम दिलाने का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। फार्म हाउस पर कई बार लाने की जानकारी भी ग्रामीणों को हो गई थी। तभी से ग्रामीणों ने उसे पकड़ने की योजना बना ली थी। बताया जा रहा है कि मारपीट के एक मामले में दिनेश जमानत पर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के जशपुर में व्यवसायी की बर्थडे पार्टी में युवती से गैंगरेप किया गया। इसकी भनक लगने पर ग्रामीण पहुंचे तो व्यवसायी भाग निकला। इस दौरान ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/girl-raped-in-birthday-party-in-chhattisgarh-jashpur-villagers-made-videos-viral-127626959.html

Post a Comment

और नया पुराने