अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का समय नजदीक आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मंदिर निर्माण की आधारशिला रखेंगे। खास बात यह है कि शदाणी दरबार के नवमें पीठाधीश संत युधिष्ठिर इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। छत्तीसगढ़ से मंदिर निर्माण कार्यक्रम में आमंत्रण पाने वाले वे अकेले व्यक्ति हैं।
अयोध्या के लिए हुए रवाना, लंबे समय से वीएचपी से जुड़े
अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम के लिए देशभर में 150 संतों को न्यौता दिया गया है। संत युधिष्ठिर भी उनमें से एक हैं और वे मंगलवार को अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। वे लंबे समय से विश्व हिंदू परिषद की अधिकार समिति से जुड़े रहे हैं। अयोध्या रवाना होने से पहले उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट भी कराया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
राम मंदिर में होगी आतिशबाजी, जलाए जाएंगे 9 हजार दिये
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में भी जश्न का माहौल शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। अयोध्या में मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद रायपुर स्थित राम मंदिर में आरती की जाएगी। इसके बाद मंदिर परिसर 9 हजार दियों से रौशन होगा। वहीं आतिशबाजी भी की जाएगी। इसके लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से तैयारी की गई है।
विधायक विकास ने शुरू किया 'एक दिया कौशल्या के राम के नाम' अभियान
वहीं रायपुर शहर पश्चिम के विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने 'एक दिया कौशल्या के राम के नाम' का अभियान शुरू किया है। उन्होंने एक लाख दिये वितरण का संकल्प लिया है। 25 हजार दिये शहर पश्चिम में बांटे जाएंगे। विधायक उपाध्याय ने कहा, अयोध्या राम मंदिर निर्माण में गांधी परिवार की अहम भूमिका रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/ayodhya-ram-temple-bhoomi-pujan-news-updates-sant-yudhishthira-attends-ram-temple-ground-breaking-event-127583671.html
एक टिप्पणी भेजें