भादो महीने के शुक्ल पक्ष की चौथी तिथि शनिवार को दोपहर बाद से घर-घर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इस बार कोरोना वायरस के कम्युनिटी स्प्रेड को देखते हुए बहुत कम ही सार्वजनिक समितियों ने गणेशोत्सव के आयोजन का फैसला किया है। इसके लिए पहले ही कलेक्ट्रेट से गाइड लाइन जारी की जा चुकी है। इस बार गणेश पंडाल में बिना थर्मल स्क्रिनिंग के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस दौरान पंडाल में लोगों की संख्या 20 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हर पंडाल में 4 सीसी कैमरे लगाने और दर्शन के लिए आने वाले भक्तों का नाम-पता और मोबाइल नंबर दर्ज करने भी कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली जा सके। सुबह 11 बजकर 36 मिनट के बाद से प्रतिमाओं की स्थापना करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/news/bappa-can-be-seen-in-pandals-only-by-applying-tilak-of-thermal-screening-127640058.html
एक टिप्पणी भेजें