ऑनलाइन क्लास के अलावा स्कूलों में छात्रों को भी बुलाने की शिकायत, सख्ती

जिले में कई ऐसे स्कूल भी हैं, जहां ऑनलाइन क्लास के अलावा स्कूलों में छात्र-छात्राओं को भी पढ़ाई के लिए बुलाया जा रहा है। साथ ही स्कूलों में स्टाफ को भी शाम तक बैठाया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक ने सख्ती बरती है। उन्होंने सभी डीईओ को निर्देश जारी किया है कि 31 अगस्त तक जब स्कूलों का संचालन बंद रखने कहा गया है तो शासन के आदेश के बिना स्कूल क्यों खोले जा रहे हैं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि जिले के किसी भी स्कूल में शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन यदि किया जा रहा है तो उस पर तत्काल रोक लगाने और शासन के आदेशों का पालन करने की कार्रवाई की जाए। यदि स्कूलों के संचालन के दौरान कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति यदि पैदा होती है तो उसके लिए डीईओ जिम्मेदार होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/rajnandgaon/news/complaint-of-calling-students-in-schools-in-addition-to-online-classes-strictly-127660793.html

Post a Comment

और नया पुराने