आए दिन की छेड़खानी से तंग आकर किशोरी के पिता व भाई ने मिलकर युवक के बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम टेकर की है। तखत सूर्यवंशी व विकास सूर्यवंशी दोनों बाप-बेटे हैं। उसी गांव का मोतीलाल सूर्यवंशी पिता रामकुमार 28 वर्ष के छोटे भाई परमेश्वर ने तीन माह पहले तखत की नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की थी।
सरपंच अभिमन्यु के अनुसार समझौता के बाद भी दोनों पक्षों के बीच विवाद होता था। परमेश्वर के बाद मोतीलाल भी तखत के घर के आसपास दिनभर मंडराता था और रात को अभी चला आता था। गुरुवार की रात को मोतीलाल को तखत व विकास ने अपने घर के आसपास देखा था। शुक्रवार की सुबह मोतीलाल नहाने तालाब गया था। उसी समय विकास भी पहुंचा।
रात को घर के पास मंडराने की बात पर दोनों के बीच में विवाद हुआ। इसके बाद अपने-अपने घर चले गए। विकास ने अपने पिता तखत को विवाद के बारे में बताया फिर दोनों ने मिलकर मोतीलाल की हत्या की योजना बना डाली। दोनों मोतीलाल के गुजरने का इंतजार करने लगे। दोपहर 1.30 मोतीलाल अपने घर से बस स्टैंड की ओर गया। वहां से सिम खरीदकर लौट रहा था। जैसे ही वह बाइक से विकास के घर के पास पहुंचा,घात लगाए बाप-बेटों ने मिलकर उसपर लाठी व टांगी से हमला कर दिया।
समझौते का असर नहीं दबंगई ने ले ली जान
सीपत टीआई के अनुसार राजीनामा होने के बाद भी परमेश्वर व मोतीलाल आए दिन विवाद करते थे। बाइक की हॉर्न बजाते गुजरते थे। इससे बाप-बेटा उनसे चिढ़े हुए थे। दबंगई ने युवक की जान ले ली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/teenagers-father-and-brother-killed-young-mans-elder-brother-in-flirting-dispute-127595871.html
एक टिप्पणी भेजें