राजू शर्मा | रविवार की रात 10.30 बजे पचपेड़ी निवासी 74 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। वे कोरोना पॉजिटिव थे। नियम के मुताबिक जिला प्रशासन, निगम और स्वास्थ्य विभाग के अमले को इसका अंतिम संस्कार करना था। सोमवार को सुबह 12 बजे निगम के कर्मचारियों ने पीपीई किट भेज दी और कह दिया कि परिजन पीपीई किट पहनकर शव को उठाकर शव वाहन में रखें और मुक्तिधाम लेकर आएं। परिजनों ने पीपीई किट पहनी और फिर मरच्यूरी में रखे शव को लेने गए, तो शव जिस किट में पैक था, उसकी चेन खुली थी। परिजनों ने कहा कि इसे उठाने के लिए या बंद करने के लिए कोई सेफ्टी वॉल या गाइडलाइन नहीं दी गई। आखिरकार सफाई कर्मचारियों ने शव को उठाया। इसके बाद शव को लेकर तोरवा मुक्तिधाम लाया गया और अंतिम संस्कार हुआ। इधर, स्वास्थ्य अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा कह रहे हैं कि परिजन भी शव को उठा सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/kit-given-to-family-members-to-raise-dead-body-said-take-away-dead-body-127649745.html
एक टिप्पणी भेजें