सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार को स्पीकर हाउस में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के साथ दोपहर भोजन किया। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे भी थे। लंच टेबल पर इनके बीच 25 तारीख से शुरू हो रहे मानसून सत्र की कार्यवाही और अन्य राजनीतिक चर्चाएं हुई। खबर है कि इस दौरान स्पीकर डा.महंत ने निगम-मंडलों में दूसरे दौर की नियुक्तियों के लिए अपनी तरफ से कुछ नाम सीएम बघेल को दिए हैं।
साथ ही चांपा-जांजगीर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर नई नियुक्ति को लेकर भी स्पीकर ने सीएम बघेल से आग्रह किया। इन तमाम राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा के लिए प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया शुक्रवार रात रायपुर आ रहे हैं। वे शनिवार को सीएम बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों से चर्चा करने वाले हैं। चूंकि डा. महंत स्पीकर के संवैधानिक पद पर हैं और वे इस बैठक में नहीं रहेंगे इसलिए आज ही सीएम से चर्चा कर ली। इस चर्चा में मानसून सत्र पर भी चर्चा हुई।
एक आसन में दो ही विधायक
बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री चौबे ने बताया कि कोरोना काल में हो रहे सत्र के दौरान बैठक व्यवस्था समेत कार्यवाही पर चर्चा हुई। सत्र में एक आसन पर दो ही विधायकों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इनके बीच भी डिस्टेंसिंग कैसी रखी जाए इसके भी उपाय किए जाएंगे। सत्र में अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। साथ ही प्रदेश प्रभारी पुनिया के आगमन पर होने वाली समन्वय समिति के विषयों पर भी चर्चा हुई। समिति की अनुमति के बाद निगम-मंडलों की दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी।
अब तक 1 हजार प्रश्न, 18 से ध्यानाकर्षण लिए जाएंगे
सत्र के लिए 4 और 5 अगस्त तक ही विधायकों से प्रश्न लिए गए। इन दो दिनों में कुल 1005 प्रश्न जमा हुए हैं। ध्यानाकर्षण सूचनाएं 18 तारीख से जमा हो सकेंगी। सत्र में सरकार की ओर से पहला अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा। इसमें अन्य कार्यों के साथ राम वन गमन पथ के साथ नवा रायपुर में नए विधानसभा भवन के लिए भी राशि का प्रावधान किया जा सकता है। इस मुद्दे पर भी आज इनके बीच चर्चा हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/discussion-on-monsoon-session-with-cm-bhupesh-mahant-and-chaubey-reached-speaker-house-127593488.html
एक टिप्पणी भेजें