प्रदेश सरकार ने 2 जिलों राजनांदगांव और मुंगेली के एसपी सहित दो अन्य अफसरों का तबादला कर दिया है। शुक्रवार को जारी आदेश में चार आईपीएस हैं जबकि एक राज्य पुलिस सेवा के अफसर हैं। मुंगेली एसपी दाउलरी श्रवण को राजनांदगांव जिले और सीआईडी के एआईजी अरविंद कुजूर को मुंगेली का एसपी बनाया गया है।
इसी तरह राज्य पुलिस सेवा के जगदलपुर में पदस्थ एडिशनल एसपी संजय महादेवा को गौरेला-पेंड्रा- मरवाही एएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। राजनांदगांव के एसपी जितेंद्र शुक्ला को कबीरधाम सेनानी 17वीं वाहिनी छसबल जबकि ईओडब्लू एसपी सदानंद कुमार को नारायणपुर सेनानी 16वीं वाहिनी छसबल की कमान दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/sp-of-shravan-nandgaon-and-kujur-mungeli-jagdalpur-asp-sanjay-gorella-posted-127596344.html
एक टिप्पणी भेजें