छत्तीसगढ़ के मुंगेली में बुधवार को सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार में स्कूटी चलाते हुए गलत तरीके से ओवरटेक करने के कारण हुआ। डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिरे स्कूटी पर पीछे बैठे युवक को ट्रैक्टर कुचलता हुआ निकल गया। हादसा बिलासपुर-मुंगेली रोड पर हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, स्कूटी सवार दो युवक तेज रफ्तार से बिलासपुर-मुंगेली मार्ग पर जा रहे थे। इस दौरान स्कूटी चला रहे युवक ने आगे जा रहे ट्रैक्टर को गलत तरीके से ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी कोशिश में वह आगे डिवाइडर से टकरा गया और स्कूटी सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े। तभी ट्रैक्टर ने स्कूटी पर पीछे बैठने वाले युवक को कुचल दिया।
दोनों युवकों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ युवक झारखंड से आया था। जबकि दूसरा युवक मस्जिद में ठहरा हुआ था। दोनों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस दोनों के बारे में पता लगा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/young-man-sitting-on-scooty-overtaking-tractor-dies-in-chhattisgarh-mungeli-127630527.html
एक टिप्पणी भेजें