शहर के जामुल इलाके में एक 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। सांप के काटने की वजह से इस बच्चे की जान गई। खेदामरा इलाके में हुई इस घटना की जांच अब पुलिस भी कर रही है। बच्चे का नाम राहुल यादव है। परिजन ने बताया कि वह खाट पर सोया हुआ था। सुबह करीब 3 बजे सांप ने उसके हाथ पर काट लिया था। आक्रोशित परिजन ने सांप को भी पीट-पीटकर मार डाला।
थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि मृत बच्चे का पिता नानु यादव खेदामरा में एक कृषि फॉर्म की देखरेख करता है। परिवार भी उसके साथ यहीं रहता था। सांप के काटने की वजह से बच्चा चिलाया और पास ही सो रहे माता-पिता के पास आया। हाथ पर निशान देखकर परिजन समझ गए कि उसे सांप ने काटा है। बच्चे के हाथ पर कपड़ा बांधकर उसे अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही राहुल ने दम तोड़ दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/7-year-old-child-dies-of-snake-bite-in-jamul-bhilai-bhilai-chhattisgarh-127611078.html
एक टिप्पणी भेजें