देवरी प्रखण्ड के घोसे पंचायत अंतर्गत केरीडीह गांव निवासी शंकर राय का मिट्टी व खपरैल से बने घर गुरुवार की आधी रात को भारी बारिश होने के कारण गिर गया। घर गिर जाने से घर मे रखे खाद्य सामग्री नष्ट हो गया वही घर के परिवार बाल-बाल बच गए।
इस बाबत पीड़ित शंकर राय ने बताया कि गुरुवार को चार बजे से लगातार बारिश के वजह से आधी रात को अचानक खपरा गिरने लगा। खपरा गिरने की आवाज सुन घर मे सो रहे अन्य सदस्यों को बाहर निकाला जिसके बाद अचानक घर गिर गया। जिससे घर मे रखे चावल, गेहूं, आटा, आलू सहित घर के मलबे से दब गया। पीड़ित परिवार सहित स्थानीय ग्रामीणों ने उचित मुआवजे की मांग की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/devri/news/a-raw-house-fell-in-the-rain-a-family-was-rendered-homeless-127573377.html
एक टिप्पणी भेजें