दुर्ग सांसद विजय बघेल का सुरीला अंदाज; गाया भजन-सुख के सब साथी, दुख में न कोय

अयोध्या में राम मंदिर के लिए हुए भूमि पूजन के दिन दुर्ग से सांसद विजय बघेल का सुरीला अंदाज देखने को मिला। 5 अगस्त की शाम को भिलाई में हुई भजन संध्या में सांसद बघेल ने भी भजन की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान वहां मौजूद हर कोई उनके साथ भजनों की लाइन को दोहराता रहा। इसका वीडियो भी अब वायरल हो रहा है।

दरअसल, बुधवार की शाम भिलाई के कोसानगर, नेहरू नगर स्थित कुसुम कानन शिव मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड और महाआरती का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में भाजपा सांसद विजय बघेल भी पहुंचे थे। पहले तो उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद माइक थाम कर भजन की शुरुआत कर दी।

भगवान को 21 किलो लड्‌डू का भोग लगाकर की आतिशबाजी

सांसद बघेल ने जैसे ही मोहम्मद रफी के गए भजन 'सुख के सब साथी, दुख में न कोय' को गाना शुरू किया, हर किसी की नजर उनकी ओर हो गई। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग इस भजन में शामिल हो गए। कार्यक्रम के बाद 101111 दीपकों से महाआरती की गई। भगवान को 21 किलो लड्डू का भोग लगाया गया और फिर आतिशबाजी हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अयोध्या में राम मंदिर के लिए हुए भूमि पूजन के दिन दुर्ग से सांसद विजय बघेल का सुरीला अंदाज देखने को मिला। 5 अगस्त की शाम को भिलाई में हुई भजन संध्या में सांसद बघेल ने भी भजन की शानदार प्रस्तुति दी।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/durg-bjp-mp-vijay-baghel-performed-bhajan-in-bhilai-on-the-day-of-sri-ram-janmabhoomi-ayodhya-temple-bhoomi-pujan-127593872.html

Post a Comment

और नया पुराने