करीब 5 महीने बाद रायपुर स्टेशन से एक दिन में 11 यात्री ट्रेनें गुजरी। रविवार को सुबह 9 बजे से लेकर रात 9:30 बजे तक ट्रेनों की आवाजाही लगी रही। रायपुर स्टेशन में कुल 2639 यात्री ट्रेनों में सवार हुए और यहां उतरे। विभिन्न ट्रेनों में जहां 1340 यात्री रायपुर से विभिन्न शहर जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए तो वही अलग-अलग शहरों से 1299 मुसाफिर यहां आए।
महीनों बाद स्टेशन में ट्रेनों की आवाजाही से रौनक दिखी और यात्रियों की भीड़-भाड़ से चहल-पहल रही। लोकल ट्रेनों के साथ ही लंबी दूरी की ट्रेनें भी रायपुर पहुंची। रायपुर स्टेशन से गुजरने वाली सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस के साथ ही दुर्ग-अंबिकापुर कि दोनों रूट की ट्रेनों में ज्यादा लोग चढ़े। दरभंगा एक्सप्रेस में रायपुर से चढ़ने वाले यात्रियों की संख्या 255 रही, वही 48 यात्री यहां उतरे।
दुर्ग से अंबिकापुर जाने वाली ट्रेन में 341 यात्री सवार हुए और अंबिकापुर से आने वाली ट्रेन से 210 यात्री उतरे। इन दोनों ही ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति बन गई है। रेलवे के मुताबिक सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस में रिजर्वेशन सिस्टम ओपन होते हैं 3 घंटे के अंदर ही पूरी सीट बुक हो गई। रायपुर से केवटी के बीच शुरू हुई लोकल डेमू में भी अब यात्री बढ़ गए हैं।
60 यात्री सवार हुए वहीं के केवटी से रायपुर आने वाली लोकल से 63 यात्री यहां उतरे। पुरी स्टेशन में भीड़भाड़ कम करने के लिए रेलवे प्रशासन कई ट्रेनों को पुरी की जगह भुवनेश्वर तक ही भेज रहा है। क्योंकि पुरी के आगे कोई स्टेशन नहीं है, इसलिए ट्रेनों को भुवनेश्वर तक ही भेजने का फैसला किया गया है।
इसी कड़ी में दुर्ग से पुरी तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भुनेश्वर तक ही चल रही है। इस ट्रेन में रविवार को रायपुर स्टेशन से 104 यात्री सवार हुए। इसी तरह अहमदाबाद से पुरी के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन भुवनेश्वर स्टेशन तक ही जाएगी।
लिंक एक्सप्रेस व जनशताब्दी में यात्री बढ़े
लोकल यात्रियों की आवाजाही का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कोरबा से विशाखापट्टनम के बीच चलने वाली लिंक एक्सप्रेस के रायपुर स्टेशन पहुंचने पर 99 यात्री उतरे और 160 सवार हुए। इसी तरह गोंदिया-रायगढ़ के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस में भी अब यात्री बढ़ गए हैं। शाम 6:30 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचने वाली जनशताब्दी से 91 यात्री उतरे और 352 सवार हुए। पिछले महीने तक काफी खाली चलने वाली दिल्ली-बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस में भी अब यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। दिल्ली से सुबह 9:30 बजे पहुंची राजधानी एक्सप्रेस से 560 यात्री यहां उतरे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/five-months-later-11-trains-passed-through-the-station-in-a-day-more-than-2600-passengers-came-and-went-127717123.html
एक टिप्पणी भेजें