मुहर्रम की बारहवीं के अवसर पर देवरी प्रखण्ड के चहाल पंचायत अंतर्गत सूफी नगर झगरुडीह के कर्बला में मंगलवार को अकीदतमंदों द्वारा चादरपोशी की गई। कर्बला में मुरादों के द्वारा सबसे पहले डेग फातिहा करवाया गया। साथ ही शीरनी चढ़ाने का दौर चला जो देर रात तक चलता रहा। इसके बाद मुरीदों द्वारा चादरपोशी कर मन्नते मांगे गई। कर्बला में चादरपोशी को लेकर दूर दूर से लोग पहुंचे थे।
सूफी नगर झगरुडीह कर्बला के प्रति लोगो की गहरी आस्था है इस लिए झारखण्ड सहित बिहार बंगाल सहित कई प्रदेशों से मन्नते मांगने आते है और मन्नत पूरी होने के बाद डेग फातिहा व शीरनी चढ़ाने आते है। इस वर्ष वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रामन बीमारी के बाद विश्व व्यापी अनलॉक को लेकर कर्बला में पहुंचे लोगो ने सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करते हुवे फेस मास्क का उपयोग किया। मेले का आयोजन नही किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में सदर सद्दीक अंसारी, अकबर अंसारी, इस्लाम अंसारी, जब्बार अंसारी, इदरीश अंसारी, इस्लाम अंसारी, सकुर अंसारी, धनु मिंया, अब्बास अंसारी, मुसरफ अंसारी, रुकरुद्दीन अंसारी, मंजूर आलम, इम्तियाज अंसारी, आजाद अंसारी आदि लोग लगे हुएे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/devri/news/dag-fatiha-done-at-jhagarudih-on-12th-of-muharram-127677362.html
एक टिप्पणी भेजें