दसवीं-बारहवीं की पूरक परीक्षा अब अक्टूबर में होने की संभावना है। परीक्षा के लिए गाइडलाइन जल्द जारी होगी। बोर्ड में इस बार करीब 60 हजार छात्रों को पूरक की पात्रता मिली है। अफसरों का कहना है कि कोरोना संक्रमण की वजह से परीक्षा का आयोजन अब तक नहीं हुआ है। सितंबर में भी परीक्षा नहीं होगी। अक्टूबर में आयोजन किया जा सकता है। इसके लिए जल्द सूचना जारी होगी। इससे पहले, सीजी बोर्ड के नतीजे जून में जारी हुए। इसके नतीजों में भी देरी हुई। तब यह माना गया है कि पूरक की परीक्षा जुलाई में आयोजित की जा सकती है। कोरोना संक्रमण की वजह से जुलाई व अगस्त में पूरक का आयोजन नहीं हुआ। सितंबर में भी संभावना थी लेकिन इस महीने भी कोरोना की वजह से परीक्षा नहीं हुई। आगे भी अनिश्चितता है। इसलिए इस बार नए फार्मूले से पूरक परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। इस संबंध में जल्द सूचना जारी होगी। कोरोना को देखते हुए पूरक परीक्षा केंद्रों में बदलाव भी किया जा सकता है। गौरतलब है कि दसवीं-बारहवीं की पूरक परीक्षा के साथ ही फेल हुए छात्रों के लिए हर साल अवसर परीक्षा आयोजित की जाती है। इस साल भी अवसर परीक्षा होगी। इस बार बोर्ड एग्जाम में करीब एक लाख छात्र फेल हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/tenth-12th-supplementary-exam-may-be-held-in-october-guideline-soon-127732592.html
एक टिप्पणी भेजें