गणित और विज्ञान विषय के कक्षा 11 वीं व 12 वीं के मेधावी विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में आकांक्षा आवासीय विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। आवासीय विद्यालय में इस वर्ष गणित विषय में 30 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इसी माह सितंबर में आयोजित आईआईटी-जेईई मेंस परीक्षा में सभी छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें से 12 छात्र-छात्राओं का चयन आईआईटी-जेईई एडवांस के लिए चयन हुआ है। जिला रोजगार अधिकारी सुश्री चारू चित्रा साय ने बताया जिला प्रशासन द्वारा संचालित आकांक्षा आवासीय विद्यालय के 12 छात्र-छात्राओं का चयन आईआईटी-जेईई एडवांस परीक्षा के लिए हुआ है। एनटीए द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार चूड़ामणी साहू ने 94.5 प्रतिशत, अजीत यादव ने 93.63 प्रतिशत, शैल कुमारी ने 88.85, योगिता ने 84.13, रूपेश 83.51, उत्तम सिंह राज 83.14, रविशंकर 80.45, मधु रात्रे 77.46, प्रियंका 75.95, दयानंद 75.09, भानकुमारी 71.96 और ओमप्रकाश 46.21 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आईआईटी-जेईई एडवांस के लिए पात्र हुए हैं।
नीट परीक्षार्थियों के लिए की वाहन की व्यवस्था
रविवार 13 सितंबर को आयोजित होने वाली एनआईआईटी की परीक्षा में जिले के विद्यार्थी शामिल होने से वंचित न हों इसलिए कलेक्टर द्वारा परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों को पहुंचाने तथा वापस लाने की व्यवस्था की गई है। शनिवार को कलेक्टोरेट के पास से विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए परीक्षार्थियों को बसों में बिठा की व्यवस्था किया गया। इस कार्य में नोडल अधिकारी विजय पांडेय व जिला परिवहन अधिकारी यशवंत यादव की टीम लगी रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/janjgeer/news/achievement-12-students-of-aakanksha-project-successful-in-iit-and-jee-advanced-exams-127711967.html
एक टिप्पणी भेजें